कोलंबो। श्रीलंका की पुलिस ने गुरुवार को उन छह संदिग्धों के नाम और फोटोग्राफ जारी की हैं जो 21 अप्रैल को कोलंबो ब्लास्ट की साजिश में शामिल हो सकते हैं।

लेकिन इस जानकारी को साझा करते समय एजेंसियों से एक बड़ी गलती हो गई। छह सदिंग्धों में तीन महिलाओं की फोटो जारी कर दी गई। इनमें से एक महिला अमारा माजीद अमेरिका में हैं और बतौर एक्टिविस्ट काम करती हैं। अमारा जब नींद से जागीं तो इस बात को जानकर काफी हैरान थीं।
पुलिस को मांगनी पड़ी माफी अमारा को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने ट्विटर पर आकर स्पष्टीकरण दिया। अमारा ने साफ कर दिया कि वह किसी भी तरह से इन हमलों की साजिश में शामिल नहीं थीं। अमारा ने ट्विटर पर लिखा, ‘हेलो, आज सुबह मुझे श्रीलंका की सरकार की तरफ से ईस्टर के मौके पर हुए हमलों में शामिल आईएसआईएस आतंकियों में से एक आतंकी तौर पर पहचाना गया है और यह गलत है।’ अमारा ने इसके बाद कई ट्वीट्स किए जिसमें उन्होंने श्रीलंका की सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। श्रीलंका की पुलिस को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने अमारा से गलत फोटो जारी करने पर माफी मांगी। पुलिस की ओर से साफ कर दिया गया कि सीआईडी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि संदिग्ध की फोटो जिसे फातिमा कादिया बताया जा रहा है, वह सही नहीं है। पहली बार सामने आए हैं नाम सीआईडी की ओर से कहा गया कि फोटोग्राफ फातिमा कादिया की नहीं है तो एक वॉन्टेड संदिग्ध है। बल्कि अमेरिका में रह रहीं एक्टिविस्ट अमारा माजीद हैं। श्रीलंका की ओर से जो तस्वीरें जारी की गई हैं उन्हें आतंकियों की नाम के साथ रिलीज किया गया है। इसके साथ ही श्रीलंका पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। गुरुवार को भी पुलिस ने 16 और लोगों को गिरफ्तार किया है। ब्लास्ट के सिलसिले में अब तक 76 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। श्रीलंका के तीन चर्चों और तीन लग्जरी होटल्स में रविवार को सुसाइड ब्लास्ट्स हुए थे।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


