नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के चुनावी संग्राम में चल रहे शाह और मात के खेल में आज भारतीय जनता पार्टी को उस समय झटका लगा जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया

संजय सिंह मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं उन्होंने शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ तथा पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |
कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के शासन में हर वर्ग पीड़ित और संजय सिंह इन सभी वर्गों की भावनाओं के साथ कांग्रेस में आए हैं कांग्रेस राजय में विकास का नया नक्शा बनाने की जद्दोजहद कर रही है और संजय सिंह के पार्टी में आने से उसे यह नक्शा बनाने में मदद मिलेगी














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


