बॉलीवुड के दबंग हिरो सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘भारत’ (Bharat) का टीजर रिलीज हो चुका है। सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म के टीजर का लिंक शेयर किया था।

फैन्स को भाईजान की इस फिल्म का टीजर बेहद पसंद आया। अब वे इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान कई अंदाज में नजर आएंगे। अब इसी बीच सलमान को लेकर एक खास खबर सामने आई है।
कहा जा रहा है कि फिल्म में भारत और पाकिस्तान के विभाजन को दिखाए जाने से पंजाब के लुधियाना के कई किसान लखपति हो गए हैं। जी हां, यह बात आपको एक बार जरुर हैरान कर सकती है, लेकिन यह बात सही हैं। दरअसल, सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान विभाजन स्क्रिप्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसे फिल्म में डालने के लिए मेकर्स मे एक ऐसी रणनीति बनाई जिससे किसानों को फायदा हुआ।
स्पॉटबॉय के मुताबिक, इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के विभाजन को दिखाया गया है जो फिल्म एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है। जिस वजह से फिल्म की टीम को इस सीन की शूटिंग वाघा बॉर्डर पर करनी थी लेकिन सुरक्षा के चलते BSF ने बॉर्डर पर शूटिंग करने की परमिशन नहीं दी।
इस वजह से फिल्म की टीम ने लुधियाना के गांव बल्लोवाल में ही वाघा बॉर्डर का सेट बनाया इस सेट को बनाने के लिए गाव की कुछ जमीन को कुछ दिनों के लिए किराये पर लेना पड़ा। इस सेट को बनाने के लिए कुल 19 एकड़ की जमीन को किसनों से लिया गया था। जहां 1 एकड़ पर किसानों को 80 हजार रुपए दिए गए थे। येही वजह है कि लुधियाना के किसानों को 15 लाख का किराया मिला और ये सभी रातों रात लखपति बन गए।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


