भारत आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2019) मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों में भी यह राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोगण करने पहुंचे हैं। वहीं कुम्भ में साधु-संतों ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं। हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना है।
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर बॉर्डर पुलिस के जवानों ने भी मनाया गणतंत्र दिवस
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर बॉर्डर पुलिस के जवानों ने 18,000 फीट की ऊंचाई पर -30 डिग्री सेल्सियस में मनाया गणतंत्र दिवस।
Indo-Tibetan Border Police personnel celebrating #republicdayindia at 18,000 feet and -30 degree celsius in Ladakh pic.twitter.com/3u9yOP0mDM
— ANI (@ANI) January 26, 2019
लखनऊ में दारूल उलूम फिरंगी महल मदरसा में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष संतोष यादव ने फहराया झंडा
फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस के मौके पर सेक्टर-12 के हुडा ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय प्रोग्राम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष संतोष यादव ने सुझंडा फहराया। इसके बाद विभिन्न टुकड़ियों ने मार्च किया।