मयूरभंज। पूरे भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप जोरों पर है। जहां एक तरफ लोग तेज धूप के कारण घरों से बाहर कदम रखने में भी हिचकिचाते हैं, तो वहीं ओडिशा के मयूरभंज जिले में लोगों को पानी की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। जिले की महिलाओं को पानी लेने के लिये मीलों दूर जाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लोग जल संकट की मार झेल रहे हैं। इलाके में सभी कुएं सूख गए हैं और नलों में भी पानी नहीं आ रहा।


















