भारत अमेरिका से 2 दशमलव 6 अरब डालर मूल्य के हथियारों की ख़रीदारी करेगा,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत की यात्रा पर जायेंगे। प्राप्त समाचारों के अनुसार वाइट हाउस ने आज सुबह ट्वीट करके घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत जायेंगे।

इस ट्वीट में आगे कहा गया है कि यह यात्रा दोनों देशों के मध्य स्ट्रैटेजिक सहकारिता को मज़बूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के दौरान इस देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी भेंटवार्ता करेंगे।
ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की थी और इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भेंटवार्ता की थी।
India to buy $2.6bn of US military gear ahead of Trump visit https://t.co/nJw8bKPy33 pic.twitter.com/Yps8wvLr9O
— Al Jazeera Breaking News (@AJENews) February 10, 2020
ट्रंप की भारत यात्रा ऐसे समय में होने वाली है जब जानकार हल्कों का कहना है कि इस यात्रा के दौरान सैन्य संसाधनों की खरीदारी के संबंध में दोनों पक्ष 2 दशमलव 6 अरब डालर मूल्य के समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते के अनुसार भारत अमेरिका से आधुनिकतम हेलीकाप्टरों को भी ख़रीदेगा।
Trump to visit India in late February https://t.co/yxMwlmylio pic.twitter.com/J3oXNpL02h
— The Hill (@thehill) February 10, 2020














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


