नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बस दुर्घटना में मारे गये मध्य प्रदेश के 22 योत्रियों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मोदी ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
uttar kashi

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही मध्यप्रदेश के इंदौर के यात्रियों से भरी बस गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास गहरी खाई में गिर गयी थी जिससे 22 यात्रियों की मौत हो गयी और 8 लोग घायल हो गये थे।
uttar kashi
पीएम मोदी ने दुर्घटना में मृतकजनों के आश्रित को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल को 50 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।
uttar kashi
प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तरकाशी की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गये लोगों के परिवार के साथ हमारी पूरी हमदर्दी और संवेदना है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हों।
uttar kashi



















