उन्होंने अमरीका के दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने के अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले के बारे में कहा कि इस योजना के बारे में कुछ अमरीकी अधिकारियों के बयान निंदनीय हैं और अरब जगत किसी भी स्थिति में बैतुल मुक़द्दस, मस्जिदुल अक़सा और फ़िलिस्तीनी जनता से विश्वासघात को स्वीकार नहीं करेगा।



















