नाइजीरिया में सिलसिलेवार बम धमाकों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है इस दुखद समाचार से आज के दिन की शुरुआत हो रही है बहुत खेद की बात है कि आतंकवाद पूरी दुनिया में अपनी जड़ें जमा ताजा रहा है और मानवता चुप है।
रिपोर्ट के अनुसार आत्मघाती हमलावरों ने नाइजीरिया के राज्य बोर्नो के शहर मीदुगुरी के स्थानीय बाज़ार में लोगों के बीच स्वयं को धमाके से उड़ा दिया। एक के बाद दूसरे तीन आत्मघाती हमलों से क्षेत्र थर्रा उठा और लोग चीख़ व पुकार करने लगे, धमाकों के बाद मार्केट में भगदड़ मच गयी और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश में लग गये।
Nigeria Bomb Blasts Cause Deaths at Fish Market https://t.co/uU6ySswQn0 pic.twitter.com/4XRSmn37Vv
— Thepublisheronline (@thepublisheron2) February 18, 2018
बोर्नो राज्य के पुलिस प्रमुख ने मीडिया को बताया कि यह हमले भीडभाड़ वाले मछली बाज़ार में हुए जो कि मीदुगुरी के उपनगर में स्थित है जिसमें 22 लोग हताहत और 28 घायल हो गये। चिकित्या सूत्रों का कहना है कि घायलों की संख्या 70 से अधिक है जिनमें तीन हमलावर पुरुष भी शामिल हैं और निसंदेह यह हमले बोको हराम की ओर से किए गये।
नाइजीरिया की सेना और पुलिस की ओर से 2009 में कट्टरपंथी संगठन बोको हराम के विरुद्ध आप्रेशन शुरु किया गया और इस दौरान अब तक 20 हज़ार लोग मारे गये और 26 लाख बेघर हो चुके हैं।
यह आत्मघाती हमले ऐसे समय में किए गये हैं कि जब आतंकवादी संगठन बोको हराम के सैकड़ों आतंकियों को ट्राएल के लिए सिविलियन कोर्ट में पेश किया गया है।
बोको हराम नाइजीरिया में स्थित एक संगठन है, जिसका आतंक उत्तरी अफ्रीका के देशों में है। इस संगठन को इस्लामिक स्टेट्स ऑफ वेस्ट अफ्रीका प्रांर्विस (आइएसडब्लूएपी) के नाम से भी जाना जाता है। चाड और कैमरुन देश भी इसके निशाने पर आ चुके है।