उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला जेल के छह कैदियों ने उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा पास कर ली है. इन कैदियों में से चार ऐसे हैं जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.

जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने कहा कि इन कैदियों ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की बल्कि परीक्षा में प्रथम श्रेणी भी हासिल किया. परीक्षा के परिणाम रविवार को दिन में घोषित हुए.
उन्होंने कहा कि छह कैदियों में से चार कैदी प्रवीण सिंह , जोगा सिंह , सोमपाल और रामदेव सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. सक्सेना ने कहा कि ये कैदी गाजियाबाद जेल से बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


