लखपा शेरपा ने वर्ष 2000 में पहली बार एवरेस्ट फ़तह किया था
नेपाल की लखपा शेरपा माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज़्यादा बार चढ़ने वाली महिला बन गई हैं.
44 वर्षीया लखपा ने शनिवार सुबर को आठवीं बार एवरेस्ट की चोटी पर क़दम रख नया कीर्तिमान बनाया.

इसी दिन भारत के भी छह पर्वतारोही एवरेस्ट पर पहुँचे.
ये इस वर्ष एवरेस्ट पर जानेवाला पहला जत्था है.
इस साल नेपाल की ओर से लगभग 750 पर्वतारोही एवरेस्ट पर जाने की कोशिश कर रहे हैं.
तिब्बत की ओर से भी 300 अन्य पर्वतारोही एवरेस्ट पर जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


