वक्फ संपत्तियों के विनाश और जारी भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख जताते हुए मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि हमेशा हमारी कौम को अपनों ने अधिक नुकसान पहुंचाया है। मौलाना ने कहा कि वक्फ में जितना भी भ्रष्टाचार हुआ हैं वे शियों के ही जरिए हुआ हैं यह दुखद है ।

वक्फ मियां अलमास

मौलाना अली कासिम रिजवी
मौलाना ने कहा कि वक्फ मियां अलमास के संबंध में कुछ युवकों ने आकर शिकायत की है कि वहाँ वक्फ संपत्ति को बेच दिया गया है और भ्रष्टाचार जारी हैं इसलिए उन जवानों ने 24 मई मंगलवार को शाम 4 बजे वक्फ मियां अलमास में एक जलसा रखा है जिसमें मुझे भी आमंत्रित किया है ताकि स्थिति का जायज़ा लिया जाए और उचित कदम उठाए जाएं ,जनता से भी उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में वक्फ मियां अलमास पहुंच कर स्थिति की समीक्षा करें। मैलाना ने कहा कि वक्फ की लड़ाई अज़ादारी की लड़ाई से अधिक सख्त है क्योंकि यहां मुकाबला अपनों से है ।
मौलाना ने अधिक कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर लोग जागरूक नहीं हुई और उलेमा एकता के साथ मैदान में नहीं आए तो इमाम बाड़ों की धार्मिक स्थिति समाप्त कर दी जाएगी ,आर0एस0एस0 की नीति के तहत इस समय इबादतगाहों और धर्मस्थलों की धार्मिक स्थिति को समाप्त करने की पूरी साजिष ह,ै इसी लिए इमाम बाड़ों में अनुचित हरकतें हो रही हैं और अय्याशियां आम हैं ।इसलिए एकजुट होकर धर्मस्थलों और इबादतगाहों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।
मौलाना अली कासिम रिजवी के निधन पर मजलिसए ओलमाये हिन्द में शोक सभा का आयोजन लखनऊ 2 मईः षिया धर्मगुरू मौलाना सैयद अली कासिम रिजवी के नजफ़ अशरफ़ में हुए निधन पर उनके खानदान वालों की खिदमत में मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने ताआजियत पेष की।
मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मौलाना सैयद अली कासिम रिजवी एक बाअखलाक, आलिमए बा अमल और ज़ाहिद आदमी थे। उनका अच्छा अखलाक जनता को अपनी और आकरषित करता था।उनका निधन कौम का बड़ा नुकसान है। उनकी खुश नसीबी है कि उन्हें नजफ़ में शहादत नसीब हुई है और वह मौला हजरत अली अ0स0 के षहर में दफन हुए हैं ।नमाजए जुमा के बाद उन्के लिये फात्हा खानी भी की गयी।
मौलाना सैयद अली कासिम रिजवी के निधन पर मजलिसए ओलमाये हिन्द कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित हुयी। जलसे में मौलाना मरहूम के बौद्धिक व्यक्तित्व, ज़ाहेदाना जिन्दगी पर उलेमा ने अपने विचार रखे।मौलाना तसनीम मेहदी ने कहा कि मौलाना सैयद अली कासिम रिजवी एक शरीफ़ और दुरवेश सिफत व्यक्ति थे, उनके अखलाक़ के लोग कायल थे अल्लाह उनके दरजात को बुलन्द करे।
मौलाना रजा हुसैन ने कहा कि मौलाना मरहूम एक भले और हर दिल अजीज थे ,उन्का निधन मिल्लत का नुकसान है,हम उनके खानदान वालों की सेवा में संवेदना पेश करते है। जलसे में मौलाना निसार अहमद ज़ेनपूरी मौलाना शबाब हैदर, आदिल फराज नकवी, और अन्य ओलमा मौजूद रहे।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


