सरकार की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था न होने से राजधानीवासियों विशेष कर पुराने लखनऊ के निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पुराने लखनऊ के निवासियों को पेट्रोल-डीजल लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि मानसिक और आर्थिक क्षति भी पहुंच रही है।
















