बहुजन समाज पार्टी को बुधवार को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने निष्कासित नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यता रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया. बसपा ने विधान परिषद में नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यता खत्म करने की याचिका दी थी.

सभापति के इस निर्णय के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब एमएलसी बने रहेंगे. इस निर्णय के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि एक तरफ बसपा कहती है कि उसने उन्हें निकाला है, दूसरी तरह याचिका देती है कि नसीमुद्दीन ने खुद पार्टी छोड़ दी. वह क्या कहना चाहते हैं, यही तय नहीं कर पा रहे हैं.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


