पुलवामा जिले के लेथपुरा में कल तड़के आतंकवादियों ने अर्द्धसैनिक बल के शिविर पर हमला कर दिया था जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गये थे जबकि तीन अन्य घायल हो गये थे। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
जिन दो आतंकवादियों के शव कल बरामद किये गये थे उनकी पहचान मंजूर अहमद बाबा और फरदीन अहमद खानडे के रूप में हुई थी। फरदीन एक पुलिसकर्मी का पुत्र है। तीसरे आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
Pages: 1 2



















