रामगढ (झारखंड): झारखंड के रामगढ़ जिले में NH/33 रांची पटना सड़क पर पटना से आ रही यात्रियों से भरी वॉल्वो एसी बस में रामगढ़ कांकेबार बाईपास चौक के समीप अचानक आग लग गई और बस धू-धू करके जलने लगी और कुछ ही देर में बस को भीषण आग की चपेट में आ गई.

बस जल कर खाक हो गई मगर राहत की बात है कि बस से सभी यात्री जान बचाने में कामयाब रहे और किसी की जानमाल की क्षति नहीं हुई. जानकारी के अनुसार बस का टायर फट गया था जिसके कारण टायर में आग लग गई. ड्राइवर बस को किनारे कर गाड़ी में रखे मिनरल वाटर से आग बुझाने का प्रयास करता रहा लेकिन वह इस में सफल नहीं हो पाया.
Pages: 1 2


















