ललित मोदी रंगीन मिजाजी और अपने रसूख और प्रभाव के लिए खूब जाने जाते थे। हर स्टेट के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, क्रिकेट सितारों के अलावा देश के दिग्गज बिजनेसमैनों का जमावड़ा उनकी पार्टियों में रहता था। उनके साथ देश के दिग्गज लोगों की फोटो भी चर्चा का विषय बनी रहती थी। पैसे और रसूख का भरपूर उपयोग कर ललित मोदी ने आईपीएल को सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। आज दुनिया का हर क्रिकेटर आईपीएल में खेलने का सपना देखता है।




















