
उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम बुरजील अस्पताल के डॉक्टरों के दल को इमान की मौजूदा चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी देगी। लाकड़ावाला ने कहा, हम उसमें आए सुधार से बेहद खुश हैं और उसे शुभकामनाएं देते हैं। वीपीएस बुरजील (शुरू में डॉ. लाकड़वाला ने ही इमान के परिवार को इस अस्पताल का पता दिया था) के डॉक्टरों का एक दल यहां 26 अप्रैल को इमान को देखने आया था। इमान आगे के उपचार के लिए वीपीएस बुरजील अस्पताल चली जाएंगी। उनके साथ उनकी बहन शायमा सलीम हैं। यह घटनाक्रम पिछले हफ्ते शायमा के इन आरोपों के बीच हुआ कि इमान को दक्षिण मुंबई के निजी अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिला रहा है। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, इमान के इलाज पर तीन करोड़ रूपये लगे हैं जिसमें से अस्पताल को 65 लाख रूपये भारतीयों से दान के तौर पर मिले।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


