काबुल। अफगानिस्तान में नाटो के काफिले पर बुधवार को हुए आत्मघाती हमले में आठ नागरिकों की मौत हो गई। इसमें हमलावर भी मारा गया। देश के आतंरिक मामलों के मंत्रालय ने मृतकों के आंकड़ों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में 24 लोग घायल हो गए।
अमेरिकी सुरक्षाबल-अफगानिस्तान के प्रवक्ता अमेरिकी नौसेना के कैप्टन विलियम सैल्विन ने बताया कि माइन रिजिसटेंट एंबुश प्रोटेक्टेड (एमआरएपी) के काफिले को निशाना बनाकर काबुल में हमला किया गया। उन्होंने तोलो न्यूज के हवाले से बताया, काबुल में सुबह एमआरएपी के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया गया।

Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


