घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे रोहतास एसपी मानवजीत सिह ढ़िल्लो, डीएम अनिमेष कुमार पाराशर और डीआईजी एम रहमान ने शराब तस्करों पर कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधानो के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया।
गांव में पड़े शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजवाया। घटना के बाद दनवार गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस गांव के आसपास व सोन तटीय इलाको में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। छापेमारी का नेतृत्व एसपी कर रहे थे, जबकि सहायक उत्पाद आयुक्त के साथ उत्पाद विभाग की पूरी टीम छापेमारी में लगी हुई है।

















