गद्दी मिलने की पहले से अटकलें
मोहम्मद बिन सलमान इससे पहले उप युवराज की भूमिका में भी थे और सऊदी शाही व्यवस्था के जानकार पहले से ही इसकी अटकलें लगा रहे थे कि शाह सलमान के शासनकाल में ही 31 साल के मोहम्मद को देश के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया जा सकता है. जनवरी 2015 में सलमान के शाह बनने से पहले नए युवराज बहुत ज्यादा चर्चित नहीं थे. शाह सलमान के युवराज रहने के दौरान मोहम्मद उनकी रॉयल कोर्ट के प्रभारी थे.
31 अगस्त, 1985 में जन्में मोहम्मद सलमान को उनके पिता ने शाह बनने के बाद एकाएक इतनी ताकत से नवाज दिया था कि बहुत सारे लोग खासकर शाही परिवार में ही बहुत सारे लोग हैरान रह गए. वह पड़ोसी येमन में सऊदी के नेतृत्च वाली सेना के दो साल तक रक्षा मंत्री भी रहे हैं. वह पहले से ही सऊदी अरब के उप प्रधानमंत्री हैं.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


