मोहम्मद बिन सलमान सऊदी के सुल्तान सलमान के बेटे हैं.
रिपोर्ट में सऊदीअरब से जुड़े अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी को कोट किया गया ह. उन्होंने कहा, “यह एक संकेत है कि मोहम्मद बिन सलमान किसी तरह का विरोध नहीं चाहते हैं. वह परिवार में कोई पारस्परिक विवाद नहीं चाहते हैं. वह बिना किसी मतभेद के गद्दी पर बैठना चाहते हैं. हालांकि अभी तक मोहम्मद बिन नयेफ ने उनके खिलाफ कोई साजिश नहीं रची है.”
इस अधिकारी ने बताया कि अमेरिका सऊदी के आंतरिक मंत्रालय के संपर्क में है, हालांकि वे मोहम्मद बिन नयेफ से औपचारिक संपर्क में नहीं हैं. हालांकि सऊदी के एक अधिकारी ने इस खबर का खंडन किया है.
बताते चलें कि पश्चिमी देशों में नायेफ की छवि काफी अच्छी मानी जाती है. अल-कायदा की चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए, उनकी पश्चिमी देशों में काफी सराहना हुई थी.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


