हवाई राज्य ने ट्रम्प की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के ख़िलाफ़ अदालत में अपील की थी, यह प्रतिबंध बुधवार को लागू होने वाला था। हवाई राज्य ने अदालत में अपना पक्ष रखा कि केन्द्रीय इमीग्रेशन क़ानून के तहत राष्ट्रपति ट्रम्प के पास इस प्रकार के प्रतिबंध लगाने के अधिकार नहीं हैं। प्रतिबंध के ख़िलाफ़ यह फ़ैसला जज डेरिक वाटसन ने दिया है जो इससे पहले भी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को स्थगित कर चुके हैं। उन्होंने अपने आदेश में लिखा है कि इन नए प्रतिबंधों में भी वही कमियां हैं जो पिछले प्रतिबंधों में थीं। डेरिक वाट्सन ने कहा कि इस प्रतिबंध में स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन देशों से पंद्रह करोड़ लोगों को अमरीका आने की अनुमति देना अमरीकी हितों के लिए नुक़सानदेह कैसे है। जज ने कहा कि नए प्रतिबंधों में अदालत के पिछले निर्देशों को भी नज़रअंदाज़ किया गया है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


