बताया जा रहा है कि इस हमले का लक्ष्य, अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के मुख्यालय को निशाना बनाना था जो काबुल के कूटनैतिक क्षेत्र में स्थित है। कुख्यात आतंकवादी गुट दाइश ने काबुल हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि विस्फोटक पदार्थों को पानी के एक टैंकर में भरा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार को होने वाला विस्फोट इतना भीषण था कि इससे पास खड़े 50 से अधिक वाहन नष्ट हो गए।



















