इस योजना का खुलासा पहली बार तब हुआ जब चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के महासचिव तियान युलोंग ने इसके बारे में बताया।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता पाल ह्वेस्टेंडहल ने भी इसकी पुष्टि की। इंडिपेंडेंट ने ह्वेस्टेंडहल के हवाले से कहा कि 1960 के दशक में अंतरिक्ष में जो होड़ शुरू हुई उसने अंतरिक्ष को बदल दिया है। हम अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए दोहन करने के पक्ष में हैं। हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग स्थापित करेंगे। उन्होंने कहाए चीन का पहले से चांद को लेकर एक बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।
Pages: 1 2



















