नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के बंगले पर कुछ लोगों ने रविवार देर रात हमला किया। इस हमले में उनके स्टाफ के दो लोग भी जख्मी हुए हैं। घटना के वक्त मनोज तिवारी घर पर नहीं थे।

पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मनोेज तिवारी ने बताया कि यह जानलेवा हमला है और एक बड़ी साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया। इसमें पुलिस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह सारा हंगामा रोडरेज के बाद शुरू हुआ।

















