कई छात्रों ने बताया ज्यादातर सवाल NCERT से पूछे गए थे. छात्रों ने फिजिक्स, केमेस्ट्री से बायो सेक्शन को सबसे आसान बताया. वहीं छात्रों ने कहा भले ही इस बार फिजिक्स में न्यूमेरिकल के सवाल मुश्किल थे. लेकिन जिन छात्रों ने अच्छे से तैयारी की उनके लिए पेपर आसान होगा.
इन चीजों पर था बैन
सीबीएसई ने नीट की परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए ड्रेस कोड लागू किया है जिसमें कहा गया है कि उम्मीदवार को हल्के कलर की हाफ बाजू की कमीज/शर्ट पहनकर आना था. उम्मीदवारों के कपड़ों में बड़े बटन, बैज या कोई फूल नहीं लगे होने चाहिए. उम्मीदवारों से कहा गया है कि वह परीक्षा केंद्र में जूते न पहन कर आए. जूते की जगह वह स्लीपर पहनकर आ सकते हैं. लड़कियां कंगन, अंगूठी, झुमका, कान के बुंदे, पिन, चेन, हार, बैज और ब्रोच पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं ले सकती है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


