ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि रोहित सरदाना समाज में व्याप्त असमाजिक तत्वों की तरह हैं इसलिये उनके खिलाफ कार्रावाई करना जरूरी है। गौरतलब है कि रोहित सरदाना ने फिल्म पद्मावती को लेकर हो रहे विवाद पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पैगंबर ए इस्लाम की बेटी और बीवी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
जानकारी के लिये बता दें कि रोहित सरदाना पहले जी न्यूज में हुआ करते थे, वे भारतीय मुसलमानों को लेकर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं।


















