नई दिल्ली – विवादित ट्वीट को लेकर आज तक के पत्रकार रोहित सरदाना के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहित सरदाना दो रोज पहले एक विवादित ट्वीट किया था जिसमें पैगंबर ए इस्लाम की बेटी और बीवी के लिये आपत्तीजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। अब उनके खिलाफ मुकदमान दर्ज किया गया है।
ऑल इंडिया शिया पर्सनलॉ बोर्ड के प्रवक्ता और मुस्लिम टूडे मैग्जीन के पोलिटिकल एडिटर सूरूर तौराबी ने जानकारी देते हुए बताया कि विवादित टिप्पणी को लेकर समाचार चैनल आज तक के एंकर के ऊपर 9 मुदमे दर्ज किये गये हैं, जिसमें से चार मुकदमे हैदराबाद में दो मुकदमे दिल्ली में और तीन मुकदमे लखनऊ में दर्ज किये गये हैं।


















