बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी. ये बस यूपी रोडवेज की थी, जिसका नंबर UP 43 T-5978 है. इस बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे. आग लगने के बाद यात्री बस में ही फंस गए और आग की चपेट में आ गए. यात्रियों ने बस का गेट खोलने की भी कोशिश की लेकिन वो खुद को नहीं बचा पाए. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण तेल टैंक फटना बताया जा रहा है. फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना जताई है. साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख , गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार और सामान्य रूप से घायलों को 25 हज़ार का मुआवजा देने का फैसला किया है.
बस-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, अंदर ही जल गए 22 यात्री, 17 झुलसे
Pages: 1 2














