नीतीश की इस घोषणा के बाद राज्य के हर राजनीतिक दल के विधायकों ने राहत की सांस ली होगी कि फ़िलहाल उन्हें चुनाव की तैयारी नहीं करनी होगी.
इससे पूर्व जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राज्यसभा में नेता आरसीपी सिंह ने कहा था कि उनकी पार्टी इस साल मई के बाद कभी भी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है. इसके अलावा भाजपा नेताओं ने भी इस बात का संकेत दिया था कि पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लगी है.


















