बिहार में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं, ऐसी राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ़ कहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव अपने नियत समय पर यानी 2020 में ही होंगे. नीतीश रविवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को पटना में संबोधित कर रहे थे.
नीतीश ने साफ़ किया कि लोकसभा चुनाव के साथ 2019 में राज्य के विधानसभा चुनाव कराने की कोई मंशा नहीं है. नीतीश ने कहा कि विधानसभा चुनाव सदन का कार्यकाल ख़त्म होने के समय 2020 में ही होगा.



















