अली हसनैन आब्दी फ़ैज़
बलिया के रेवती थाने के दुर्जनपुर में बीजेपी नेता धीरेंद्र सिंह ने एसडीएम और सीओ के सामने युवक जयप्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी. अफसरों के सामने सीने में गोली मार कर हत्या कर देने से हडकम्प मच गया. गोली मारकर धीरेंद्र सिंह मौके से फरार भी हो गया. आठ नामजद अभियुक्तों में से 1 की भी अभी तक पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई है 25 अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज हुआ है!
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से अब एक बड़ी दुर्दांत वाकया सामने आया है जहाँ एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के अधिकारी भाजपा नेता की दबंगई के आगे विफल नजर आए! गोली की आवाज सुनकर अधिकारीयों में हडकम्प मच गया और मौजदू लोग भाग खड़े हुए.
क्या हुआ मामला
एसडीएम,सीओ के सामने युवक की हत्या
बीजेपी कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह ने हत्या की,जयप्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या.
अफसरों के सामने सीने में गोली मार दी
गोली मारकर धीरेंद्र सिंह मौके से फरार.
एसडीएम,सीओ देखते ही रहे,हत्यारा फरार
A BJP leader from #UttarPradesh where failed Adityanath ji is the Hon'ble CM shot & killed a person in Balia IN FRONT of the SDM & CO.
Imagine if this happened in an opposition governed state!!
The Hon'ble PM continues to be silent on the pathetic state of governance in UP! pic.twitter.com/13JTaKD6fa— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) October 15, 2020
ग्राम सभा दुर्जनपुर व हनुमानगंज की कोटे की दो दुकानों के आवंटन के लिये गुरुवार की दोपहर पंचायत भवन पर खुली बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह, बीडीओ बैरिया गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी। दुकानों के लिये चार स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया।
इसमें दो समूहों मां सायर जगदंबा स्वयं सहायता समूह और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच मतदान कराने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वोटिंग वही करेगा
Murder& rape and atrocities against Dalits have become order of the day in UP. In the presence of administration in Balia, a person was shot dead . Yogi ji is unfit to run the administration better he resigns & manages the religious activities including Kumbh Mela .
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) October 16, 2020
जिसके पास आधार अथवा अन्य कोई पहचान पत्र होगा। एक पक्ष के पास अधार व पहचान पत्र मौजूद था, लेकिन दूसरे पक्ष के पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख बैठक की कार्रवाई को स्थगित कर अधिकारी चले गये। मौके पर मौजूद रेवती पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत करने में जुट गई।
बता दें कि, ग्राम सभा दुर्जनपुर व हनुमानगंज की कोटे की दो दुकानों के आवंटन के लिए गुरुवार बैठक हुई थी। दुकानों के लिये चार स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया। दुर्जनपुर की दुकान के लिये आम सहमति नहीं बन सकी। लिहाजा दो समूहों मां सायर जगदंबा स्वयं सहायता समूह और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच मतदान कराने का निर्णय लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि वोटिंग वही करेगा जिसके पास आधार अथवा अन्य कोई पहचान पत्र होगा। एक पक्ष के पास अधार व पहचान पत्र मौजूद था, लेकिन दूसरे पक्ष के पास कोई आईडी प्रुफ नहीं था। इसको लेकर वहां पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही मारपीट शुरू हो गयी। देखते ही देखते एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गयी। दुर्जनपुर के 46 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ गामा पाल को ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी गई, जिससे उनकी जान चली गयी।
सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने घटना के समय मौके पर मौजूद एसडीएम, सीओ, एसओ और सभी पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना में अधिकारियों की भूमिका साबित होने पर अपराधिक कार्रवाई के भी निर्देश दिये गए हैं। मामले में आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
इस दुशासन हत्याकांड के बाद राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हो गई हैं और उन्होंने घटना का वीडियो वायरल कर कर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं

















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


