
इसके पूर्व आडवाणी और जोशी के साथ कुछ अन्य आरोपी दिल्ली से सुबह करीब नौ बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे। वहां से वह अतिविशिष्ट अतिथि गृह आए जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लालजी टंडन समेत कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद सभी आरोपी सीधे अदालत पहुंचे।



















