पहलू खान के बेटे अरशद ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कृषि संकट, काऊ पॉलिटिक्स और लिंचिंग (हत्या) पर बोलते हुए उसने कहा कि, मुसलमानों को कुछ लोग बोलते हैं पाकिस्तान जाने को पर मैं इस देश में पैदा हुआ था और इस देश का हूं।

साथ ही उन्होंने कहा कि, डेयरी उत्पादन कोई नया पेश नहीं है हमारे पास सभी दस्तावेज थे। साथ ही पहलू खान के बेटे अरशद ने कहा कि मुस्लिमों के लिए भी गाय माता है, लेकिन इसके लिए आपको किसी भी इंसान की जान नहीं लेनी चाहिए। मेरे पिता की हत्या को तीन महीने हो गए लेकिन न्याय के आसपास कोई भी बातचीत नहीं हुई।


















