ट्रंप के इस आदेश से अब इंश्योरेंस कंपनियों को सस्ते हेल्थ इंश्योरेंस प्लान बेचने की आजादी मिलेगी। वहीं ट्रंप के इस फैसले की आलोचना करने वालों का कहना है कि ऐसा कर अमेरिकी राष्ट्रपति ने घटिया क्वॉलिटी के इंश्योरेंस कवरेज के लिए भी रास्ता खोल दिया है।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक समारोह के दौरान कहा कि ओबामाकेयर की कीमत काफी ज्यादा थी और इससे बहुत नुकसान हो रहा था। नई नीति अमेरिका की सरकार पर कोई भार नहीं डालेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस नीति से अमेरिका के लाखों लोगों को शानदार हेल्थ कवरेज मिलेगी और ओबामाकेयर से मुक्ति भी।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


