लखनऊ: समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आज़म खान और संसद अमर सिंह में कभी नहीं निभती है .कोई ऐसा अवसर दोनों नेता हाथ से जाने नहीं देते जब एक दूसरे पर व्यंगय न करें.

राजनितिक हलकों में कहा जा रहा है के अमर सिंह ने इस बार आज़म पर हमला बहुत सोच समझ कर किया है और उनकी सरपरस्ती भाजपा के बड़े नेतओं की हासिल है
https://www.youtube.com/watch?v=QlRBHPAJpEo
राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि झूठ बोलने में यदि पुरस्कार देना हो तो आजम खान को ही मिलेगा। मैं विवादित व्यक्ति हो सकता हूँ। सपा सरकार के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे हुए। मुजफरनगर जैसे दंगे होते है और सैफई में मल्लिका शेरावत डांस करती है।
अमर सिंह ने की शिवपाल तारीफ की और कहा- अखिलेश ने तो पिता मुलायम को भी नहीं छोड़ा।उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपील की कि जौहर विश्विद्यालय का हिसाब लीजिए वरना चुनाव में जनता आपसे हिसाब लेगी।
आजम खान पर आरोप लगाते हुए अमर सिंह ने कहा मेरी जवान हो रही बेटियों पर तेजाब फेकने के लिए आजम खान ने बोला है। बयान के बाद वो स्कूल जातीं है तो मुझे डर लगता है। ये समाजवादी नहीं नामजवादी लोग है।मैं डरा हुआ बाप हूं मेरी हत्या कर दो लेकिन मेरी बेटियों पर हमला मत करो। सपा तीन उप चुनाव क्या जीत गयी कि हिन्दू की लड़कियों पर तेजाब डाल ने की धमकी दे रहें है। अखिलेश यादव अपनी माँ का अपमान करते है।
उन्होंने कहा आजमखान मानते है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है।मुलायम सिंह का जन्म दिन मनाया और कहते है दाऊद ,अब्बू सालेम का पैसा लगा है।
सांसद अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुवे कहा कि विष्णु का अपमान करने वाले को मंदिर बनाने का हक नहीं है।

















