लखनऊ:गैंगरेप और यौन शोषण के आरोप में 16 दिनों से फरार चल रहे गायत्री जापति को पुलिस ने आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस धिकारियों ने प्रजापति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस ने उनके बेटे अनुराग व भतीजे अनिल को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। एडीजी दलजीत चौधरी ने आज कहा कि वो इतने दिनों से हरियाणा और दिल्ली में कहीं छिपा था। पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने बीते दिनों उनके साथियों की गिरफ्तारी के बाद साफ कह दिया था कि 24 घंटे के अंदर इसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी।
गैंगरेप केस में 14 मार्च को लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने इस केस से जुड़े नामजद तीन आरोपियों रुपेश, विकास वर्मा और अमरेंद्र सिंह को अरेस्ट किया था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोप में गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति और भतीजे अनूप को भी हिरासत में लिया था।
gayatri prajapati
इससे पहले सोमवार को गायत्री प्रजापति के गनर चंद्रपाल की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई थी। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत सिंह ने बताया था कि चंद्रपाल पहले यूपी पुलिस में सिपाही था, लेकिन इस मामले सहआरोपी बनाए जाने के बाद उसे निष्कासित कर दिया गया था।
gayatri prajapati
18 फरवरी को अमेठी से चुनाव लड़े गायत्री प्रजापति व उसके छह साथियों के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट लिखाई गई थी। यह रिपोर्ट चित्रकूट की एक पीड़िता की तहरीर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिखी गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गायत्री के सरकारी आवास पर उन्हें नशीला पदार्थ चाय में पिलाकर बेहोश कर दिया गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
gayatri prajapati
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


