वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस की ओर से अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के साथ सहयोग फिर से शुरू करेगा।

27 मार्च को भारत के एंटी-सैटेलाइट मिसाइल टेस्टिंग के बाद नासा ने इसरो के साथ आपसी सहयोग बंद करने का फैसला किया था। नासा ने अंतरिक्ष में मौजूद मलबे की वजह से यह फैसला किया था। लेकिन एजेंसी पर व्हाइट हाउस की ओर से ऐसा न करने का दबाव बनाया जा रहा है।
इसरो चीफ को लिखी चिट्ठी
नासा के मुखिया जिम ब्राइडेनस्टाइन ने इस परीक्षण को एक खतरनाक घटना करार दिया था। ब्राइडेनस्टाइन ने इसरो के चेयरमैन के सिवान को गुरुवार को चिट्ठी लिखी है।
इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा है, ‘आपके साथ हमारी साझेदारी के तहत हम नासा-इसरो ह्यूमन स्पेस फ्लाइट्स वर्किंग ग्रुप, प्लांटेरी साइंस वर्किंग ग्रुप, अमेरिका -भारत अर्थ साइंस वर्किंग ग्रुप और हिलियोफिजिक्स वर्किंग ग्रुप जैसे मसलों पर आगे काम करना जारी रखेंगे।’ ब्राइडेनस्टाइन ने इस बात को स्पष्ट तौर पर लिखा है कि ‘व्हाइट हाउस की तरफ से मिले निर्देशों के बाद, मैं इन ग्रुप्स के साथ भविष्य में काम करता रहूंगा।’




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













