वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज कहा कि माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने से महंगाई कम होगी, कर चोरी करना मुश्किल होगा और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को बढ़ावा मिलेगा। संसद के केन्द्रीय कक्ष में जीएसटी की शुरूआती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जेटली ने कहा कि इस महत्वपूर्ण एकीकृत कर सुधार को एक नई शरूआत के तौर पर देखा जाना चाहिए जिससे देश का आर्थिक विस्तार होगा।

जेटली ने जीएसटी को कारोबार सुगमता की दिशा में बड़ा कदम बताते हुये कहा कि इससे केन्द्र और राज्यों के स्तर पर लगने वाले 17 कारोबार कर और 23 उपकर सभी इसमें समाहित हो जाएंगे और करदाता को अब केवल एक ही कर देना होगा और एक ही रिटर्न दाखिल करना होगा।

















