दरअसल यूपी में बीजेपी की सरकार बनने की खुशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से साध्वी प्राची का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। जहां साध्वी प्राची ने रोड शो कर एक जनसभा को संबोधित किया।
इतना ही नहीं साध्वी प्राची ने जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला को ‘अय्याश नेता’ बताते हुए कहा कि उसे सीमा पर खड़ा कर के छलनी कर देना चाहिए।
वो कश्मीर के युवाओं को भड़काता है।
साध्वी प्राची ने मुसलमानों को आपत्तिजनक शब्द से संबोधित करते हुए कहा ‘मुल्लों मस्जिदों से अब फतवा जारी कर दो कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और कुछ नहीं बनेगा। इन मौलानाओ में हिम्मत है तो पहल कर के दिखाएं और फतवे जारी कर के दिखाएं।’


















