वॉशिंगटन। अमेरिका ने अपने हितों की सुरक्षा का हवाला देते हुए ईरान पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते के तहत यूरेनियम संवर्द्धन की तय सीमा को पार कर लिया है। ईरान ने 3.67 प्रतिशत की तय सीमा को पार कर अपना यूरेनियम संवर्द्धन 4.5 प्रतिशत तक कर लिया है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने सोमवार को कहा कि मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि ईरान को अमेरिकी धैर्य और संकल्प की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हम बेहतर की उम्मीद करते हैं, लेकिन अमेरिका और उसकी सेना खाड़ी क्षेत्र में अपने हितों और नागरिकों की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार है।
VP Mike Pence: "Under President Donald Trump, America will never allow Iran to obtain a nuclear weapon." pic.twitter.com/QNy0knSGNt
— The Hill (@thehill) July 9, 2019
पेंस ने यह बात इजरायल समर्थित ईसाई संगठन ‘क्रिश्चियन यूनाइटेड फॉर इजराइल’ के वार्षिक सम्मेलन में यह बात कही। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की अर्थव्यवस्था पर कड़े प्रतिबंध लगातार जारी रहेंगे।
https://twitter.com/tezuma75/status/1148162217625341952
पेंस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते के तहत यूरेनियम संवर्द्धन की तय सीमा को पार कर लिया है।
ईरान ने 3.67 प्रतिशत की तय सीमा को पार कर अपना यूरेनियम संवर्द्धन 4.5 प्रतिशत तक कर लिया है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बहरूज कमालवंडी ने यह घोषणा की।
New on MoA:
"Pretty Please" – Trump Asked Iran To Allow Him To Bomb Ithttps://t.co/wPzMMObHoh pic.twitter.com/oD5NGjvphh— Moon of Alabama (@MoonofA) July 8, 2019
इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी ईरान को कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी दी। पोम्पियो ने कहा कि हमने ईरान पर इतिहास में अब तक का सबसे अधिक दबाव बनाया है और हम इससे संतुष्ट नहीं हैं।
https://twitter.com/sahouraxo/status/1148374724063318016
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


