मुंबई। अब महाराष्ट्र में सियासी तस्वीर साफ होती दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस की त्रिशंकु सरकार बन सकती है। शिवसेना को समर्थन देने के लिए एनसीपी ने शर्त रखी थी कि वह एनडीए से नाता तोड़ ले। मोदी सरकार में शिवसेना कोटे से मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा दे दिया है।

-खबर है कि NCP शिवसेना के साथ सरकार बनाने को तैयार है, जबकि कांग्रेस के जवाब का अभी भी इंतजार है। संभवत: एनसीपी की बैठक में सरकार में शामिल का फैसला किया गया है।
-इतना ही नहीं शिवसेना को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल की तरफ से न्योता भी मिल चुका है। हालांकि अभी से यह आशंकाएं उठने लगी हैं कि विपरीत ध्रुवों वाली विचारधारा वाले दलों की यह सरकार आखिर कब तक चलेगी।
– बीजेपी कोर कमेटी बैठक खत्म, शाम 5 बजे फिर होगी बैठक।
Maharashtra is witnessing a new politics. A repeat of Congress days. It has donned on all the opposition parties together they can checkmate BJP and can counter their politics of Money, Muscle and Machine power.
— ashutosh (@ashutosh83B) November 11, 2019
– फिर होगी एनसीपी की बैठक।
– शरद पवार-उद्धव ठाकरे की बैठक खत्म।
– सूत्रों के अनुसार शिवसेना को बाहर से समर्थन दे सकती है कांग्रेस। जयपुर से दिल्ली आ रहे हैं विधायक। सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात।
Exactly what's going on in Maharashtra politics right now, dont want to laugh but it is hilarious, feel sad for Shivsena #shivsenacheatsbalasaheb #ShivSenaCheatsMaharastra https://t.co/RptaJ7kzGc
— मृगेंद्र (@hiteshsakul) November 11, 2019
– अरविंद सांवत ने दिया इस्तीफा। मोदी सरकार में भारी उद्योग मंत्री थे सावंत।
– एनसीपी की बैठक खत्म, शरद पवार से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे।
– शिवसेना के भाजपा से अलग होने के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान- वो जाने भाई इसमें हमको क्या मतलब है?
– जयपुर से स्पेशल विमान से दोपहर 3 बजे मुंबई लौटेंगे कांग्रेस विधायक।
– सोनिया गांधी के घर कांग्रेस की बैठक खत्म।
– महाराष्ट्र में बदलते सियासी समीकरण पर संजय निरुपम का बयान, जल्द चुनाव के लिए रहें तैयार।
– सोनिया गांधी के घर कोर कमेटी की बैठक चल रही है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हैं।
– सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस विधायकों को मैनेज करने के लिए जयपुर जाएंगे।
– खबरों के मुताबिक कांग्रेस के 44 में 37 विधायक इस बात पर सहमत बताए जा रहे हैं कि शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्ष में हैं।
– संजय राउत उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे।
– कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा- अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
– प्रफुल्ल पटेल ने कोर बैठक से पहले कहा, महाराष्ट्र में रोज कुछ बदल रहा है। टीवी में अटकलें लग रही हैं। सरकार पर बोलना जल्दबाजी। सरकार पर फैसला लेना आसान नहीं।
–
एनसीपी की सुप्रिया सुले ने कहा- बैठक से पहले कम बोलना चाहिए।
– संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- बीजेपी ने अहंकार दिखाया।
– सोनिया गांधी ने भी महाराष्ट्र को लेकर कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
– एनसीपी ने भी कोर कमेटी की बैठक बुलाई।
– शिवसेना ने विधायकों से राज्यपाल को सौंपी जाने वाली चिट्ठी पर करवाए हस्ताक्षर।
– शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की।
– महाराष्ट्र में बीजेपी ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई। देवेन्द्र फडणवीस के घर यह बैठक होगी।
– राउत ने कहा- विपक्ष में बैठना जनता के जनादेश का अपमान।
















