मोहर्रम का चांद प्रकट होते ही इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े पर काली चादर व झंडे लग गए हैं। मोहर्रम की चांद रात को कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के लाखों अज़ादारों की मौजूदगी में रौज़े के गुंबद पर काला झंडा लगाया गया। इसके साथ ही इमाम हुसैन की ज़रीह पर भी काली चादर चढ़ा दी गयी।

कर्बला से हमारे संवाददाता के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान, भारत और पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के लाखों ज़ायरीन मोहर्रम के दस दिन मजलिस मातम, गिरया व ज़ारी करने कर्बला पहुंच चुके हैं। ग़ौरतलब है कि मोहर्रम शुरु होते ही दुनिया में इमाम हुसैन के अज़ादार मस्जिदों, इमामबाड़ों, पवित्र स्थलों और अपने घरों पर काले झंडे लगा कर शहीदों के सरदार इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम से अपनी अक़ीदत व मोहब्बत का इज़हार करते हैं।
आज 14 साल गुज़र चुके है, इमाम हुसैन और उनके वफ़ादार साथियों की शहादत को न सिर्फ़ यह कि इस घटना की अहमियत कम नहीं हुयी बल्कि रोज़ बरोज़ आशूरा का पैग़ाम व्यापक स्तर पर फैलता जा रहा है और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मजलिस व मातम, इज्तेमा वाघ्यारा भी व्यापक स्तर पर आयोजित हो रहे हैं। दूसरी ओर ईरान के पवित्र नगर नजफ़ में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े के गुंबद पर लगे हरे झंडे की जगह काला झंडा लगा दिया गया है जबकि ज़रीह पर काली चादर चढ़ा दी गयी है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


