लखनऊ। शिया धर्मगुरु और (ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड) उपाध्यक्ष डॉ कल्बे सादिक़ ने रमजान उल मुबारक के पहले ही 7 मई को पहली रमज़ान और 5 जून को ईद होने का एलान कर दिया था । अब देखना ये है कि आज माहे मुबारक कि 29 तारीख है | तो क्या इस बार मुस्लमान 30 के बजाए 29 रोज़े ही रख सकेंगे | ख़ैर मुश्किल से एक घंटे का वक़्त अभी कम है और ईद के चाँद का एलान व अंतिम निर्णय चाँद कमेटियों को ही लेना होगा।

सऊदी अरब, इराक, कुवैत और बहरीन में 4 जून को ईद (Eid 2019) अक़ीदत ओ एहतेराम के साथ मनाए जा रही है | यूएई के एक दिन बाद यानी 5 जून को भारत में ईद उल फ़ित्र का त्यौहार हर्षो व उल्लास के साथ मनाया जाएगा |
मून साइटिंग कमीटी (चंद्रमा-दर्शन करने वाली समिति) ने अबूधाबी के न्यायिक विभाग में शव्वाल का पहला दिन 5 जून को बताया. बता दें, शव्वाल के पहले दिन ही विश्वभर में ईद उल फ़ित्र और नमाज़ ए ईद खुशियोँ का ये त्यौहार अक़ीदत व एहतेराम के साथ मनाया जाता है |

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाकी हिस्सों में ईद 5 जून को मनाई जाएगी |
वही अब लोगों में ईद के एलान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योँकि शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक 5 को ईद का एलान कर चुके हैं |वहीं आप सभी जानते ही होंगे कि रमजान के पाक महीने में सभी मुसलमानों को अल्लाह की इबादत करनी चाहिए, क्योंकि यह महीना सब्र का होता है।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


