लखनऊ। अलवर गैंगरेप कांड पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पीएम मोदी और मायवती में इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप बढ़ता जा रहा है। मायावती ने मोदी के बयान के बाद उन पर व्यक्तिगत हमला किया है।

मायावती ने कहा कि जो अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के कारण छोड़ चुके हैं, वे बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या समझेंगे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के करीब जाने से डरती हैं। मायावती के इस बयान के बाद भाजपा ने परिवाद को लेकर उन पर निशाना साधा है।
Mayawati,BSP: Narendra Modi was silent on Alwar gangrape case. He's trying to play dirty politics over it. So that in the elections his party can be benefited. It is extremely shamefully. How can he respect others' sisters& wives when he has left his own wife for political gains? pic.twitter.com/kENKVBG6YU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2019
मायावती ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि अलवर कांड को लेकर मोदी घृणित राजनीति कर रहे हैं, ताकि चुनावों में उन्हें फायदा मिल सके। यह बहुत शर्मनाक है। मायावती ने कहा कि वे दूसरों की बहन, बेटी और पत्नी की इज्जत कैसे कर सकते हैं जब अपनी बेकसूर पत्नी को ही छोड़ चुके हैं। मायावती के इस बयान के बाद बीजेपी ने मायावती से पूछा है कि आखिर मोदी से इतनी घृणा क्यों? क्या इसलिए कि उन्होंने परिवार से ज्यादा देश को परिवार माना?
Behan Mayawati – She is firm on becoming a Prime Minister. Her governance, ethics and discourse stoops to an all-time low. Her personal attack today on the Prime Minister exposes her as unfit for public life.
— Arun Jaitley (@arunjaitley) May 13, 2019
मायावती ने कहा कि मुझे तो यह तक पता चला है कि भाजपा में खासकर विवाहित महिलाएं अपने आदमियों को मोदी के नजदीक जाते देखकर यह सोचकर काफी ज्यादा घबराती रहती हैं कि कहीं यह मोदी अपनी औरत की तरह हमें भी अपने पति से अलग न करवा दें।
उन्होंने कहा कि दलित वर्ग को अभी तक न्याय मिला है। इससे पहले दलितों पर जो अत्याचार हुए उस पर इन्होंने कभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा नहीं मांगा।
भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि ‘जिन शब्दों का प्रयोग उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए किया…बहुत तकलीफ होती है ..आखिर ये कैसी सोच है? …मोदी जी से इतनी घृणा? ..क्यों? ..अपने परिवार से ज्यादा देश को परिवार माना इसलिए? ..मायावतीजी आपके लिए आपका भाई बड़ा है ..मोदीजी के लिए देश बड़ा है।
मायावती ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अति पिछड़े वोटों को लुभाने के लिए कहते हैं कि मैं अति पिछड़ी जाति से हूं। ये जन्मजात किसी पिछड़ी जाति के नहीं हैं।
पीएम श्री मोदी ने अब लोगों को वरगलाने के लिए कल से एक नया चुनावी शिगुफा छोड़ा है कि उनकी जाति वही है जो गरीब की जाति है। चुनावी स्वार्थ हेतु श्री मोदी न जाने क्या-क्या छल करेंगे लेकिन 5 साल तक करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि की दुर्दशा के लिए जनता उन्हें कैसे माफ कर सकती है?
— Mayawati (@Mayawati) May 12, 2019
उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए जैसे-तैसे जुगाड़ करके अपनी अगणी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करा लिया था। अगर ये वाकई अति पिछड़ी जाति के होते तो इनहें दलित और अति पिछड़े वर्गों के अपने बने बंगले अखरते नहीं। यह कागजी अति पिछड़े वर्ग के हैं।
Behan Mayawati – She is firm on becoming a Prime Minister. Her governance, ethics and discourse stoops to an all-time low. Her personal attack today on the Prime Minister exposes her as unfit for public life.
— Arun Jaitley (@arunjaitley) May 13, 2019


















