Seemanchal Express बिहार के सहदेई बुजुर्ग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. सहदेई बुजुर्ग के हाजीपुर में सीमांचल एक्सप्रेस के 11 कोच पटरी से उतर गए हैं. इसमें अब 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

बिहार के सहदेई बुजुर्ग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस के 11 कोच पटरी से उतर गए हैं. इनमें से तीन कोच पूरी तरह पलट गए हैं. इस हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 29 लोगों के घायल होने की खबर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जाहिर किया है. वहीं, हादसे की वजह पटरी टूटी होना बताया जा रहा है. वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन पर पथराव किया है.

– रेलवे ने हादसे में मरने वालों के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा और गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और घायल हो पचास हजार रुपये का मुजावजा देने की घोषणा की है। घायलों के अस्पताल का सारा खर्च रेलवे उठाएगा।
PLEASE RETWEET –#SeemanchalExpress derail:
HELP LINE NUMBERS:
Sonpur 06158221645
Hajipur 06224272230
Barauni 06279232222
Patna-06122202290, 06122202291, 06122202292, 06122213234.— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) February 3, 2019
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


