अयोध्या मसले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश में श्रीश्री रविशंकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। श्रीश्री रविशंकर ने उम्मीद जताई है कि अयोध्या मसले का शीघ्र ही कोई हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने मुसलमान समाज से अपील की है कि वो विवादित जमीन को मंदिर के लिए हिन्दुओं को सौंप दें और हिन्दू देश के राम मंदिरों में इमामों और दूसरे मुस्लिम धर्मगुरूओं का सम्मान करें।श्री श्री के इस बयां से मुसलमानों में रोष है और उनका कहना है की आखिर बिल्ली थैले से बहार आ ही गयी .जब उनको मंदिर का समर्थन करना था तो समझोते की बार बार क्यों कर रहे थे ?

जब उनसे विवादित जगह पर स्कूल या हॉस्पिटल बनाकर विवाद सुलझाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि जब हॉस्पिटल या स्कूल के लिए जमीन दी जा सकती है तो मंदिर के लिए क्यों नहीं। उनके अनुसार अगर मुसलमान पक्ष कोर्ट में केस जीत भी जाते हैं तो वास्तव में उनकी हार ही होगी। उन्होंने मुसलमानो से जमीन छोड़ देने की अपील करते हुए कहा कि विवादित जगह पर मंदिर ही बनना चाहिए।
श्रीश्री ने कहा – मोदी अपने आप में सक्षम हैं जिस दिन राज्यसभ में उनके पास बहुमत होगा वो बिल लाकर मंदिर बना लेंगे। लेकिन इससे हमेशा के लिए जो दिलों में दरार पड़ जाएगी । मैं चाहता हूं दोनों पक्षों में सौहार्द बना रहे।
Is desh ke bhavishya ko aise chand log jo sangarsh par hi apna astitva samajhte hain, unke hawale mat kariye. Yahan shanti rehne dijiye. Hamare desh ko Syria jaise nahi banana chahiye. Aisi harkat yahan ho jaaye to satyanash ho jaayega: Sri Sri Ravishankar #Ayodhya pic.twitter.com/kTrsbbXt54
— ANI (@ANI) March 5, 2018















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


