लखनऊ 9 मई : इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने स्थानीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत पासपोर्ट सरैंडर करने के शोकाज नोटिस जारी होने के बाद केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी पासपोर्ट कार्यालय मै आर0टी0आइ0 दाखिल की है।

File Photo
उन्होंने हुसैनाबाद अवं सम्बंधित ट्रस्ट के बारे मई भी सरकार से पूरी तफ्सील मांगी है.उनका आरोप है की इस बड़े ट्रस्ट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार जरी है और सरकार बेईमानों की सरपरस्ती कर रही है.
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी से आर0टी0आई0 के जरिए सवाल किया है कि जिन धाराओं के तहत मुझे पासपोर्ट सरेंडर करने का नोटिस जारी किया गया है आखिर इन धाराओं के तहत दूसरे किन लोगों को पासपोर्ट सरेंडर करने का नोटिस पासपोर्ट विभाग जारी कर चुका है।
Read also वक्फ संपत्तियों पर अभी भी अवैध कब्जे जारी हैं : मौलाना कल्बे जवाद
जिन धाराओं के तहत मौलाना कल्बे जवाद नकवी को पासपोर्ट सरेंडर करने का नोटिस जारी किया गया है वह धारायें सुन 2007,2008,2009.2010,2011,2012,2013,2014,2015,2016 के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से प्राप्त हुये शोकाज नोटिस में सूचीबद्ध हैं। मौलाना ने केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी से आर0टी0आई0 के जरिए सवाल किया है कि विभिन्न वर्षों में जिन धाराओं के तहत मुझे पासपोर्ट सरेंडर करने का नोटिस क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने जारी किया है इन वर्षों में इन धाराओं के तहत अन्य किन लोगों को ऐसा ही नोटिस जारी किया गया है उसकी विस्तृत सूची मुहैया कराई जाए। मौलाना ने अन्य अधिकारियों द्वारा लगाई गई रिपोर्ट की भी एक प्रति मांगी है जिसके आधार पर यह नोटिस जारी किया गया है।
Read also : हुसैनाबाद ट्रस्ट की संपत्ति के आत्मनिरीक्षण के लिए श्वेत पत्र जारी किया जाये : कल्बे जवाद
मौलाना कल्बे जवाद नकवी को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने 1ध्04ध्2016 को विभन्न धाराओं के तहत पासपोर्ट सरेंडर करने का नोटिस जारी किया था। मौलाना कल्बे जवाद नकवी का कहना है कि यह नोटिस स्थानीय पासपोर्ट अधिकारी ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत के साथ परेशान करने के इरादे से जारी किया है।
Read also : मुस्लिम युवा निर्दोष छूट रहे हैं, लेकिन असली कातिलों का पता नहीं :कल्बे जवाद
मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने जिलाधिकारी से भी आर0टी0आई0 के जरिए 1996 से लेकर 2016 तक की पूरी हुसैनाबाद व संबंधित ट्रस्ट की ऑडिट रिपोर्ट की कॉपी मांगी है।मौलाना ने जिलाधिकारी से सवाल किया है कि वह जानकारी प्रदान करें कि हुसैनाबाद व संबंधित ट्रस्ट में कितने कर्मचारी हैं, किसका कितना वेतन है और अभी कितने स्थान खाली हैं। मौलाना ने लिखा है कि हुसैनाबाद ट्रस्ट के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए कि उसकी कुल आय कितनी है और खर्च कितना है?
Read also : बडा इमामबाडा शियों का है,सरकार सुन ले मनोरंजन स्थल बनने नही देगें : कल्बे जवाद
कितनी राशि दान में जाती है और कितनी मरम्मत और दूसरे कामों में खर्च होती है?बताया जाये के हुसैनाबाद व संबंधित ट्रस्ट का शिया वक्फ बोर्ड में कितना कनटरोब्यूशन है ,साथ ही मौलाना ने कहा कि हुसैनाबाद व संबंधित ट्रस्ट की संपत्ति की पूरी सूचना दी जाए कि वक्फ की कितनी संपत्ति है, और कहांॅ कहाॅं है और ये संपत्ति किस ने कब वक्फ की है, बताया जाये के उस वक्फ की संपत्ति का मासिक किराया क्या है उसकी रसीद के साथ जानकारी दी जाए।
Read also : उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो, जंगल राज है प्रदेश में : कल्बे जवाद
मौलाना ने आगे सवाल किया है कि हुसैनाबाद ट्रस्ट ने जो भी निर्माण या मरम्मत कार्य किए हैं उसकी सूचना दी जाए कि क्या इन कार्यों की अनुमति हुसैनाबाद ट्रस्ट से ली गई थी या यह काम किसी और द्वारा कराए गए है।

















