इससे पहले रविवार को ही पुंछ जिले में पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में 15 वर्ष की एक किशोरी और एक जवान घालय हो गए. पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगती अग्रिम चौकियों और गांव को निशाना बनाया था. इस साल अबतक पाकिस्तान की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में नौ सुरक्षा बलों सहित कम से कम 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 अन्य घायल हो गए हैं.
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भिंबर गली सेक्टर में एलओसी पर सीज फायर का उल्लंघन किया है। बता दें, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह 11 बजे पुंछ जिले में सीज फायर का उल्लंघन किया था।

















